Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में राम कपूर पर फूटा होस्ट कंगना रनौत का गुस्सा

शो के नए प्रोमो में कंगना अभिनेता राम कपूर के रवैये पर नाराज नजर आती हैं और उन्हें जमकर फटकार लगाती दिखाई देती हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

02 Jul 2026

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में राम कपूर पर फूटा होस्ट कंगना रनौत का गुस्सा

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में होस्ट कंगना रनौत की दमदार एंट्री के साथ ही ड्रामा भी तेज हो गया है। शो के नए प्रोमो में कंगना अभिनेता राम कपूर के रवैये पर नाराज नजर आती हैं और उन्हें जमकर फटकार लगाती दिखाई देती हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

प्रतियोगियों से बातचीत के दौरान कंगना ने राम कपूर से कहा कि अगर वह खुद को सुधारना चाहते हैं, तो अपनी गलतियों का बचाव करना बंद करें। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा, "अगर आपको लगता है कि आप इस जेल से बहुत बड़े हैं तो यहां आए ही क्यों? अपना फूहड़पन दिखाने के लिए?" जब राम कपूर ने जवाब दिया कि सही समय आने पर वह अपनी बात सबके सामने रखेंगे, तो कंगना ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि बदलाव लाना है तो सफाई देना छोड़कर अपनी कमियों को स्वीकार करना होगा।

यह पहली बार नहीं है, जब राम कपूर को शो में उनके व्यवहार को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी हो। इससे पहले फराह खान भी उन्हें अपनी गलतियों को स्वीकार कर सुधार करने की सलाह दे चुकी हैं। वहीं शो के बाहर उनकी पत्नी गौतमी कपूर उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर राम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए "सिर्फ प्यार" लिखा और भरोसे व रिश्तों पर आधारित सद्गुरु का एक वीडियो भी शेयर किया।

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने अपने निजी रिश्ते से जुड़ा अनुभव शेयर किया। इस चर्चा के दौरान रिश्तों में बेवफाई और माफी को लेकर सवाल उठे, जिस पर राम कपूर ने रिश्ता बचाने और साथी को दूसरा मौका देने की बात कही। उनके इस बयान के बाद शो में बहस छिड़ गई, जो अब कंगना रनौत की तीखी टिप्पणी के बाद और भी सुर्खियों में आ गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में राम कपूर पर फूटा होस्ट कंगना
शो के नए प्रोमो में कंगना अभिनेता राम कपूर के रवैये पर नाराज नजर आती हैं और उन्हें जमकर फटकार लगाती दिखाई देती हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News